18 Jun 2023
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि सार्वजनिक उपक्रमों से दो लाख से अधिक नौकरियां "समाप्त" कर दी गई हैं और आरोप लगाया कि कुछ "क्रोनी कैपिटलिस्ट मित्रों" के लाभ के लिए सरकार द्वारा लाखों युवाओं की उम्मीदों को "रौंदा" जा रहा है। युवाओं की उम्मीदों को रौंद रही सरकार: राहुल गांधी
18 Jun 2023 01:07PM,by: Tikendra Sinha
कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मुक्त बिजली के नाम पर कांग्रेस का मतलब "धोखा और फरेब" है। मुफ्त बिजली के नाम पर कांग्रेस का मतलब 'धोखा और फरेब': शहजाद
18 Jun 2023 01:07PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया । बघेल ने कहा कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।
18 Jun 2023 01:07PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डॉ. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। श्री बघेल ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में अनेक संतों को एक साथ देखकर सुख की अनुभूति हो रही है। यहां लोगों के दिलों में संत कबीर बसे है। छत्तीसगढ़ के कण-कण में संत कबीर की वाणी बसती है। उन्होंने कबीर आश्रमों, जिन्हें अब तक अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है, को 5-5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।
18 Jun 2023 01:07PM,by: Tikendra Sinha
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन के इतिहास में पुरुष युगल में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह इंडोनेशिया ओपन में किसी युगल वर्ग में भारत का पहला स्वर्ण भी है। दोनों ने विश्व चैंपियन आरोन चिया और मलेशिया के सोह वूई यिक को 21-17, 21-18 से हराकर फाइनल जीता।
18 Jun 2023 10:27AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









