18 Jun 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 19 जून को अपने निवास कार्यालय में प्रातः 10 बजे आयोजित एनसीसी कैडेटों के एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल हुए एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम में एनसीसी महानिदेशालय नई दिल्ली के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरूबिरपाल सिंह, परम विशिष्ट सेना मेडल, अति विशिष्ट सेना मेडल, विशिष्ट सेना मेडल और अपर महानिदेशक एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ भोपाल मेजर जनरल श्री ए. के. महाजन भी उपस्थित रहेंगे।
18 Jun 2024 03:31PM, by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राजभूषण चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने श्री चौधरी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
18 Jun 2024 03:31PM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए सभी नगरीय निकायों में नालों-नालियों की सफाई बरसात के पहले सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला मुख्यालयों से संभागीय मुख्यालय आने-जाने के लिए सुलभ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
18 Jun 2024 02:30PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवकों को अपनी निजी समस्या के कारण मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए उचित माध्यम से अनुमति प्राप्त करना होगा। यदि कोई शासकीय सेवक विभागीय चैनल की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होता है तो इस प्रकार की उपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 21 के अंतर्गत कदाचरण मानी जाएगी और संबंधित शासकीय सेवक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
18 Jun 2024 02:30PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों के काम-काज में कसावट लाने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक
18 Jun 2024 02:30PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपने गृह ग्राम बगिया में किसान की भूमिका निभाई। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मानसून की शुरुआत के साथ ही अपने पुश्तैनी खेतों में धान की बोनी का शुभारंभ किया। यह दृश्य न केवल ग्रामीणों के लिए उत्साहजनक था, बल्कि पूरे राज्य के किसानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बना।
18 Jun 2024 02:30PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दिव्यांगजनों की राह और आसान हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से दिव्यांगजनों की कौशल क्षमता में वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। अपने इरादे मजबूत करके हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहें है। जो दिव्यांग अपनी दिव्यांगता को कमजोरी ना मानकर आगे बढ़ने का प्रयास करतेे हैं उनको कामयाबी जरूर मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से दिव्यांगजनों के सपने हो रहे हैं पूरे। शासन की योजनाओं से दिव्यांगजनों को मिल रहा लाभ
18 Jun 2024 12:11PM,by: Tikendra Sinha
राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धमतरी में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
18 Jun 2024 12:11PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





