18 Aug 2023
नगरीय प्रशासन एवं श्रम तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्माण से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने जिले में स्कूलों से सम्बंधित कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री एंटोनी तिर्की और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। नगरीय प्रशासन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
18 Aug 2023 02:28PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कला साधक और संगीत विशेषज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह की 19 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में संवारने का श्रेय महाराजा चक्रधर सिंह को जाता है। उनका संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंनेे कत्थक के विशिष्ट स्वरुप को विकसित किया, जिसे रायगढ़ घराने के नाम से जाना जाता है। साथ ही उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की कई बंदिशों और साहित्यिक कृतियों की रचना भी की।
18 Aug 2023 02:28PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने फोटोग्राफी के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया है। फोटोग्राफ इतिहास के साक्ष्य का बड़ा आधार होते हैं। फोटोग्राफी के माध्यम से हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त और साझा कर सकते हैं। फोटो के माध्यम से हम लोगों को नया दृष्टिकोण दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मनोरम प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों के साथ सांस्कृतिक पहलुओं की फोटोग्राफी कर हम कई लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा सकते हैं। यहां के पर्यटन और पुरातन संस्कृति की ओर आकर्षित कर छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।
18 Aug 2023 02:28PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 देशों से प्रौद्योगिकी की समान उपलब्धता की सुविधा देने का आग्रह किया और उनसे जनता की भलाई के लिए नवाचार खोलने की अपील की। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने सभी से अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति को रोकने, तैयार करने और प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
18 Aug 2023 01:35PM,by: Tikendra Sinha
2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में पार्टी की बैठक में नेताओं को स्पष्ट किया कि उन्होंने यह नहीं कहा कि वे सभी सात सीटों पर लड़ेंगे, बल्कि वे आगामी चुनावों के लिए तैयारी करेंगे। यह नहीं कहा कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे : संदीप दीक्षित
18 Aug 2023 01:35PM,by: Tikendra Sinha
बिहार के अररिया में पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के सवालों के घेरे में आ गए । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पत्रकार की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि 'बिहार में अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं है।' 'बिहार में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं' : चिराग
18 Aug 2023 01:35PM,by: Tikendra Sinha
पत्रकार विमल यादव की हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बिहार में कोई कानून का राज नहीं रह गया है। मजाक बनाकर रखा है चाचा-भतीजे (नीतीश कुमार- तेजस्वी यादव) की सरकार ने, राज्य में बड़े पैमाने पर हत्याओं का दौर लगातार जारी है। आज बिहार देश में क्राइम स्टेट के रूप में गिना जा रहा है।" मजाक बना कर रख दिया है चाचा-भतीजे ने : केंद्रीय मंत्री
18 Aug 2023 01:35PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









