19 Jan 2024

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना से राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चिट्ठी में मनोकामना के रूप में 'जय श्री राम' लिखकर रथ के जरिये अयोध्या श्री राम लला के पास भेजा और प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ रायपुर कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने भी अपने संदेश ड्राप बॉक्स में डाले। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डायरेक्टर श्री मनोज राजपूत, डॉ. ओम माखीजा और श्री प्रेम देवांगन भी उपस्थित थे।

19 Jan 2024 06:32AM,
by: Tikendra Sinha