19 Jan 2024
भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अवलोकन राजनांदगांव जिले में गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल द्वारा किया गया। गौरतलब है कि गोवा राज्य के पत्रकारों का दल छत्तीसगढ़ राज्य भ्रमण पर है। इसी कड़ी में भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का पत्रकार दल द्वारा देखा गया। गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल ने राजनांदगांव जिले के अंजोरा में किए गए वृक्षारोपण, निर्माणाधीन मिनी परकोलेशन टैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा चंदन निर्माण एवं रंग-गुलाल पैकेजिंग, ग्राम अंजोरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र, ग्राम आरला में अमृत सरोवर, ग्राम टेड़ेसरा में आरोहण बीपीओ सेंटर को देखा गया। पत्रकार दल ग्राम अंजोरा में ग्रामवासियों से रूबरू हुए और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चल रहे मिनी परकोलेशन टैंक कार्य तथा 10 एकड़ भूमि पर किए गए वृक्षारोपण की बहुत सराहना की। उन्होंने वृक्षारोपण क्षेत्र में किए जा रहे सिंचाई साधनों को देखा और पौधों की देख-रेख करने वाले परिवार से बातचीत की। यहां एक-एक परिवार 400-400 पौधों की देखरेख कर रहे हैं। वृक्षारोपण अंतर्गत आम, कटहल, अमरूद, काजू, नारियल जैसे फलदार पौधे लगाए गए हैं। यह कार्य मनरेगा अंतर्गत किया गया है। एक परकोलेशन टैंक पहले से बना हुआ है, जिससे पौधों में सिंचाई की जा रही है। मिनी परकोलेशन का कार्य मनरेगा अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें 100 दिन का रोजगार ग्रामीणों को मिल रहा है। ग्राम अंजोरा में खास बात यह है कि यहां मनरेगा के अंतर्गत श्रमिक महिलाएं काम कर रही हैं।
19 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके सार्थक निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ‘जनदर्शन’ में मुलाकात करने आए लोगों से अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को अपने घर पर दीप जलाकर उत्सव मनाने का आव्हान किया। ‘जनदर्शन’ में लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित 200 से ज्यादा आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिए।
19 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स हेतु आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
19 Jan 2024 12:27PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








