19 Feb 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार (18 फरवरी) को आरोप लगाया कि संदेशखालि में हिंसा फैलाने में बीजेपी और वाम दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं. उन्होंने एक साथ बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये तीनों मिलकर उनकी पार्टी टीएमसी के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राम-वाम-श्याम एक हो गए हैं। राम-वाम-श्याम, सब एक हो गए' - ममता बनर्जी..
19 Feb 2024 03:02AM,by: Vinay Jha
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा. राजकोट में रविवार को संपन्न हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रन से शिकस्त दी. इस बड़ी जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फायदा हुआ. अब टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.
19 Feb 2024 03:02AM,by: Vinay Jha
महगठबंधन से सीएम नीतीश के अलग होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. नौकरी के मुद्दे पर क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इस मुद्दे पर सीएम नीतीश उनके निशाने पर हैं. लगातार सीएम नीतीश को घेर रहे हैं. वहीं, रविवार को नौकरी के मुद्दे पर नीतीश कुमार का पुराना वीडियो एक्स पर शेयर कर सीएम पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने नौकरी पर नीतीश कुमार की कही बातों को याद कर सीएम को आड़े हाथों लिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में 9 अगस्त 2022 को डिप्टी सीएम बनते ही मुख्यमंत्री से 9 अगस्त 2022 को 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार की घोषणा करवाई. नौकरी के मुद्दे पर आर-पार के मूड में तेजस्वी..
19 Feb 2024 03:01AM,by: Vinay Jha
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। जीतू ने कहा, 'मेरी अभी कमलनाथ से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि जीतू, मीडिया में जो ये बातें आ रही हैं, ये भ्रम है। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा। कमलनाथ नहीं छोड़ रहे कांग्रेस : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
19 Feb 2024 03:01AM,by: Tikendra Sinha
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बाबत डॉक्टर ने कहा कि अब वो स्वस्थ हैं और काम करने की स्थिति में हैं। बता दें कि गुरुवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा
19 Feb 2024 03:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








