19 Feb 2024
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त तेवर बरकरार रखा है. कोर्ट ने सोमवार (19 फरवरी) को निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह से कड़े सवाल पूछे. साथ ही, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में जमा बैलेट पेपर और रिकॉर्ड अपने पास तलब किया. मंगलवार दोपहर 2 बजे यह तय होगा कि खराब किए गए पुराने मतपत्र की गिनती होगी या दोबारा मतदान होगा. कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि चंडीगढ़ के पार्षद दलबदल कर रहे हैं. ऐसे में दोबारा चुनाव करवाने से नतीजे बदल सकते हैं.
19 Feb 2024 01:57PM,by: Vinay Jha
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (19 फरवरी) को सुनवाई हुई. इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने अनिल मसीह को फटकार लगाई. इसके साथ ही सीजेआई ने कहा कि इस मामले की कल ही सुनवाई होगी. हमें बताया गया है कि वहां दलबदल की घटनाएं हो रही हैं. चुनाव भी जल्द होना जरूरी है. दलबदल हो रहा, जल्द चुनाव जरूरी - सुप्रीम कोर्ट..
19 Feb 2024 11:19AM,by: Vinay Jha
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "...उनकी सरकार न तो केंद्र में है और न ही प्रदेश में है, कुछ देने की हैसियत में नहीं है. उन्होंने जो भी दिया है वह मैं उन्हें सम्मान के साथ वापस कर दूंगा. मेरे लिए पद नहीं विचार मायने रखता है... मेरे लिए विचार में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, देशवासियों, ग़रीबों, बेरोज़गारों के हितों पर जब भी कुठाराघात होगा मैं पलटवार करता रहूंगा. पहले भी करता रहा हूं.. आगे भी करता रहूंगा. अखिलेश यादव की कही हुई बात उन्हें मुबारक." उनकी बात उन्हें मुबारक - स्वामी प्रसाद मौर्य..
19 Feb 2024 10:41AM,by: Vinay Jha
हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का एक पक्का आवास हो, पक्की छत हो, जिसमें वह सपरिवार अपना जीवन यापन कर सके। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में जरुरतमंदों के लिए पीएम आवास योजना के तहत पहली प्राथमिकता के साथ आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके परिणाम स्वरुप पूरे प्रदेश में तेजी से पीएम आवास शहरी एवं ग्रामीण का निर्माण कार्य जारी है। जशपुर जिले में भी पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत हजारों लाभार्थियों को बकाया किस्त जारी होने के बाद अब अधिकांश लोगों का मकान पूर्ण हो गया है। छत्तीसगढ़ में तेजी से चल रहे हैं पीएम आवास के निर्माण कार्य
19 Feb 2024 10:41AM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने से पहले पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राहुल देव सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है. उन्होंने जिलाध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा है. गांधी परिवार के साथ राहुल देव सिंह का बहुत नजदीक का रिश्ता रहा है. राहुल गांधी की यात्रा अमेठी में पहुंचने से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका...
19 Feb 2024 10:41AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









