19 Apr 2024
जैसे ही पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव शुरू हुआ, हिंसा की खबरें सामने आईं, जिससे राज्य के चुनावी परिदृश्य पर चिंताएं पैदा हो गईं। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल की स्थिति की तुलना बिहार से करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए धमकियों और हिंसा का सहारा ले रही है।
अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी द्वारा अपनाई गई कथित रणनीति की निंदा की और कहा, "बंगाल नए बिहार, नए कश्मीर में बदल गया है... 'बंगाल नया बिहार, नया कश्मीर बन गया है': बीजेपी नेता
19 Apr 2024 05:14PM, by: Babuaa Desk
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में नियोजित सीआरपीएफ के शहीद आरक्षक श्री देवेन्द्र कुमार के परिजनों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। वहीं निर्वाचन ड्यूटी के दौरान घायल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री मनु एचसी को 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी जा रही है।
19 Apr 2024 02:24PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से पलायन का दौर लगातार जारी है। आज कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा के दौरान दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी प्रवेश कर लिया। इसी तरह युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अपने कांग्रेस कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने थमा भाजपा का दामन
19 Apr 2024 01:58PM,by: Babuaa Desk
जब मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष था, मुझे अच्छे से पता है तब तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री और वर्तमान में जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने खूब भ्रष्टाचार किया। उन्होंने नगरीय निकाय की 152 प्रतिशत जमीनों को बेचने का काम किया। वो भी बड़े भ्रष्टाचारी हैं। तब हमने इसका खूब विरोध भी किया था। जांजगीर में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और शिव डहरिया को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि शिव डहरिया ने आरंग में दो-तीन सौ गरीबों का पट्टा खारिज किया और खुद गरीब बनकर सरकारी जमीन का पट्टा लेकर उसमें गड़बड़ी की। उसने केवल जमीन लूटने का काम किया। उसकी धर्मपत्नी ने भी सरकारी घर में कब्ज़ा कर उसे अपना ऑफिस बनाया। ऐसे लोगों को जिताकर जांजगीर के लोगों का कोई भला नहीं होने वाला है। अगर भूल से वो जीते तो जांजगीर की जमीनों पर भी कब्ज़ा कर लेंगे। इनसे सतर्क रहना, इनको फिर से सबक सिखाना है।
19 Apr 2024 01:58PM, by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद मनाने के लिए अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में मौजूद प्रवासी श्रमिकों से काम पर लौटने से पहले मौजूदा लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया। मुर्शिदाबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने दावा किया कि अगर वे केंद्र में सत्ता में लौटे तो भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार उनका आधार कार्ड और नागरिकता छीन लेगी।
19 Apr 2024 12:31PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







