19 May 2024

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा नई प्रवीण्य सूची पृथक से जारी की जाएगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के सचिव से मिली जानकारी कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष 9वीं से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं तक का वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम दिनांक 15 मई 2024 को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के साथ-साथ कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं की अस्थायी प्रवीण्य सूची भी विद्यामण्डलम् द्वारा जारी की गई थी। जारी प्रवीण्य सूची में लिपकीय त्रुटियां होने के कारण इस प्रवीण्य सूची को निरस्त कर दिया गया है तथा नई प्रवीण्य सूची विद्यामण्डलम् द्वारा बाद में पृथक से जारी की जाएगी।

19 May 2024 03:19PM,
by: Tikendra Sinha