19 Jun 2023

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के बूथ अभियान से भाजपा की बौखलाहट बता रही है भाजपा 14 सीट बचाने की स्थिति में नही है।कांग्रेस की मैदानी तैयारी से भाजपा के नेताओं को दिमागी बुखार चढ़ गया है। उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा तो ओछी टिप्पणी करके अपने पापों का ठीकरा कांग्रेस की उस सरकार पर फोड़ने की घटिया कोशिश कर रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के गांव गरीब किसान की सरकार है। 15 साल तक रमन भाजपा सरकार ने सिर्फ घोटाले किया, पनामा ब्रांड भ्रष्टाचार करने वाले, नान घोटाला करने वाले, शराब घोटाला करने वाले, चिटफंड घोटाले करने वाले, जमीन घोटाले करने वाले, झलियामारी कांड, आंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, झीरम कांड जैसे भारी कांडों के कर्मकांडी आज बगुलाभगत बन रहे हैं।

19 Jun 2023 05:03AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सप्रे जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने सैकड़ों सत्याग्रहियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है।  मुख्यमंत्री ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया याद

19 Jun 2023 05:03AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश  बघेल आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ट्रिपल आईटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने की। इस मौके पर एचएनएलयू के कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में राईट नेचर एण्ड सस्टेनेबिलिटी और एचएनएलयू जर्नल ऑफ लॉ एण्ड सोशल साइंसेस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। 

19 Jun 2023 05:03AM,
by: Tikendra Sinha