19 Dec 2020
इस नए रास्ते की बदौलत प्रखंड बोंगी। बरमोरिया स्थित लगभग 70 गांव के ग्रामीणों का मड़वा पहाड़ी से जमुई जिला मुख्यालय की दूरी घटकर महज 55 किलोमीटर ही रह गई है।पहले इन दोनों पंचायतों सहित आसपास के ग्रामीणों को भेलवाघाटी भाया चकाई होते हुए जमुई जाने के लिए 115 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी. जिसमें लगभग तीन घंटे लगते थे। अब इस पहाड़ी सड़क बनने के बाद मात्र सवा घंटे में ग्रामीण साइकिल और बाइक के जरिए जमुई पहुंच जाते हैं। वहीं, डोमन मियां और इस्लाम मियां का कहना है कि उनकी एवं भेलवाघाटी के ग्रामीणों को तब सकून मिलेगा जब राज्य सरकार उन सबके द्वारा बनाये गए इस पहाड़ी रास्ते को पक्का कर दे। ताकि, इस मार्ग पर छोटे बड़े वाहनों का आना जाना शुरू हो सके एवं लोगों की परेशानी कम हो सके और लोग कम समय एवं खर्चे में कोर्ट- कचहरी, इलाज एवं अन्य जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय पहुंच सकें। इस सड़क से जमुई, खैरा, सोनो के भी लोग आसानी से कम समय में गिरीडीह, कोडरमा आदि शहर आ-जा सकेंगे। इस्लाम मियां और डोमन मियां बताते हैं कि उन्होंने सुना था कि बिहार के गया निवासी दशरथ मांझी द्वारा अकेले दम पर वर्षों की मेहनत से पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया गया था। उसी महान व्यक्ति से प्रेरणा लेते हुए और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने जंगल में पशु चराने के दौरान मड़वा पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाने का निर्णय लिया और 2017 से इस सड़क निर्माण अभियान में छेनी। हथौड़ा लेकर जुट गए। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस काम में जोर- शोर से साथ दिया। जिस कारण तीन साल में मड़वा पहाड़ी से सोनो के रजोन तक लगभग 4 किलोमीटर पहाड़ी सड़क बनकर तैयार हो गइ । वहीं, इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी दूर हुई।
19 Dec 2020 03:58AM,by: Imran Khan
भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच गया है। इस बीच राहत की खबर ये है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना (Covid-19) की रफ्तार धीमी हुई है. नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 प्रतिशत अधिक है।
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। बंगाल में सियासी उठापटक के बीच अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे से अमित शाह जहां जनता से संवाद करेंगे वहीं टीएमसी के असंतुष्ट कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की भी खबर है। इनमें पूर्व मंत्री व विधायक शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है।
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने टीएमसी विधायक सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस्तीफा नहीं सौंपा है।इसके अलावा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि उन्होंने टीएमसी विधायक को 21 दिसंबर को उनके चैंबर में पेश होने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें यकीन नहीं हो जाता है कि ये इस्तीफा 'स्वैच्छिक और वास्तविक' नहीं है,तब तक वो संविधान के प्रावधानों के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं कर सकते हैं। स्पीकर ने नामंजूर किया सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
रायपुर। रविवार को छ. ग.(को.) मरार पटेल समाज, कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश कार्यालय रायपुर में आयोजित की गयी जिसमें निर्णय लिया गया प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर 03 जनवरी 2021 को प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। इस प्रतिभा सम्मान में शिक्षा-सत्र 2019-20 में कक्षा 10 वी और 12 वी में 75% से अधिक प्राप्तांक समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाज सेवकों और शिक्षा-विदों को माता सावित्री बाई फुले और महात्मा ज्योतिबाफुले सम्मान से सम्मानित किये जाएंगे। कर्मचारी प्रकोष्ठ के इस निर्णय का समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल ने सराहना की है तथा अवगत कराया कि इसी दिन समाज के शादी योग्य युवक-युवती परिचय माला पत्रिका का विमोचन और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन होगा। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष लिलार सिंह पटेल, सलाहकार पंकज पाटिल, खेलसिंह नायक, दीपक पटेल, केशव पटेल, खुमानचंद पटेल, भीखम माली, धनेश्वर पटेल, रामेश्वर पटेल और प्रदेश भर से 60 से अधिक पदाधिकारियों की वर्चुअल उपस्थिति रही। कोविड-19 के मद्देनजर यह कार्यक्रम शासन के दिशा निर्देश के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। उपरोक्त जानकारी शंकरदयाल पटेल ने दी है। कर्मचारी प्रकोष्ठ मरार पटेल समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
19 Dec 2020 02:32AM,by: Ashna Ali
दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक स्थित ग्राम खेरधा के 11 अलग-अलग किसानों ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति और भारतीय कृषि बीमा कंपनी लिमिटेड के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग दुर्ग के समक्ष यह शिकायत की थी कि वर्ष 2015-16 में खरीफ फसल हेतु राष्ट्रीय फसल बीमा योजना के तहत उनकी धान फसल को सिंचित की बजाय असिंचित श्रेणी में दर्शाते हुए बीमा कराया गया था, इस कारण उन्हें फसल बीमा का लाभ नहीं मिला। परिवादियों की शिकायत को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने प्रमाणित पाते हुए उनका परिवाद स्वीकार किया और सभी 11 प्रकरणों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और सेवा सहकारी समिति नारधा पर 2 लाख 56 हजार 4 सौ 65 रुपये हर्जाना लगाया।
19 Dec 2020 02:28AM,by: Ashna Ali
दुर्ग। इलाज में घोर लापरवाही और व्यावसायिक कदाचार के चलते मरीज की मृत्यु होने पर जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने डॉ. दिलीप रत्नानी, अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर पर 07 लाख 73 हजार रुपये हर्जाना लगाया।
19 Dec 2020 02:24AM,by: Ashna Ali
दुर्ग। सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन का बीमा दावा भुगतान करने से बीमा कंपनी ने इंकार कर दिया, इसे सेवा में निम्नता पाते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर 2 लाख 31 हजार रुपये हर्जाना लगाया।
19 Dec 2020 02:22AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



