20 Jun 2023

Generic placeholder image

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में नागालैंड से आये विद्यार्थियों के साथ भेंट की। ये विद्यार्थी भारत सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत गत पांच दिनों से छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियांे को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर यह अनूठा युवा संगम कार्यक्रम पूरे भारत में लागू किया गया है। जिसमें सभी प्रदेशों के युवा अन्य प्रदेशों में जाकर वहां की संस्कृति को समझते है और वहां के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी अनेकता में एकता की भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई समाप्त करने के बाद समाज के वंचित वर्गो की सेवा करने का आव्हान किया। इस अवसर पर नागालैंड के 39 विद्यार्थी और प्राध्यापक उपस्थित थे। गत पांच दिनों में नागालैंड के युवाओं ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो एवं अखिल भारतीय तकनीकी परिषद के संयोजक उपस्थित थे।

20 Jun 2023 01:24AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीकांत वर्मा पीठ बिलासपुर द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे की 152वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव में रांची (झारखंड) से आए साहित्यकार श्री रविभूषण, श्री दिवाकर मुक्तिबोध रायपुर, श्री सुदीप ठाकुर नई दिल्ली, श्री अच्युतानंद मिश्र कोच्ची (केरल) और विश्वेश ठाकरे रायपुर, श्री वेदचंद जैन, श्री अक्षय नामदेव, श्री अजित गहलोत शामिल हुए। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया स्वागत उद्बोधन में ज़िले में विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। सप्रे स्मृति महोत्सव में भारतीय नवजागरण और समकालीनता, आंचलिक पत्रकारिता और दायित्वबोध विषयों पर व्याख्यान और विचार गोष्ठी हुई।

20 Jun 2023 01:23AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अब जीपीएम जिला बन गया है। इस शहर का बहुत पुराना इतिहास रहा है। यहां से 1900 में छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन आरंभ हुआ। पहली कहानी यहीं लिखी गई। इससे स्पष्ट है कि इस मिट्टी में पत्रकारिता और साहित्य रचे बसे हैं। यह अरपा ही नहीं, पत्रकारिता और साहित्य का उद्गम स्थल भी है। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मेरे कार्यकाल में इस जिले का निर्माण हुआ। हमारी सरकार बनने से केवल इसी क्षेत्र के लोगों की ही मांग पूरी नहीं हुई, बल्कि राज्य में इसके समेत 6 नये जिले बने। जिलों के साथ-साथ 19 नये अनुविभाग और 83 नयी तहसीलें भी बनाई गईं। हमने जो नये जिले बनाए हैं, उनमें से लगभग सभी जिले ऐसे हैं जहां पर वंचित समुदाय के लोग बहुतायत में निवास करते हैं। ये वे लोग हैं जो वर्षों से अपने अधिकारों से वंचित रहे, और जिन्हें वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा थी। नये जिलों के गठन का उद्देश्य इन्हीं समुदायों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। पत्रकारिता और साहित्य का उद्गम स्थल भी जीपीएम जिला

20 Jun 2023 01:23AM,
by: Tikendra Sinha