20 Jun 2023
कर्नाटक के मंत्री ने राहुल गांधी के वीडियो को लेकर बीजेपी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई lअपनी शिकायत में, कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के बदले हुए भाषणों का एक एनिमेटेड वीडियो भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस की प्रतिष्ठा को "धूमिल" करने और उसके नेताओं को गलत तरीके से पेश करने के लिए प्रसारित किया गया था। कर्नाटक के मंत्री ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
20 Jun 2023 02:39PM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 40 शिवसेना विधायकों द्वारा अपनी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के "त्याग" को चिह्नित करने के लिए 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' घोषित करने का आग्रह किया है।
20 Jun 2023 02:39PM,by: Tikendra Sinha
हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है योग। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने “हर घर आंगन योग” करने की अपील की है। योग हमारे मन में सकारात्मक भाव पैदा करता है। हमें प्रतिदिन अपने लिए थोड़ा समय निकालकर योग करना चाहिए। पूरी दुनिया ने योग के महत्व को माना है, ताकि नई पीढ़ी हमारी इस सांस्कृतिक परंपरा को आगे ले जाने का काम करें। अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी देता है योग
20 Jun 2023 02:38PM,by: Tikendra Sinha
भेंट मुलाकात के दौरान मैं आप सभी से मिला, आपके घर मैंने भोजन किया। आपने बहुत अच्छे से अतिथि सत्कार किया और बहुत स्नेह मिला। मुझे लगा कि मैं भी आप लोगों को आमंत्रित करूं। आप सभी आज यहां आये हैं। आपको यहां देखकर मैं बहुत खुश हूँ। कोई मेरे लिए कुर्ता लाया है कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी। मैं आप सभी से मिले प्रेम से अभिभूत हूँ। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर संभाग से आये जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से कही, उन्हें मुख्यमंत्री ने अपने आवास में भोजन के लिए आमंत्रित किया था। उल्लेखनीय है कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीणों के घर भोजन किया था और जनप्रतिनिधियों से मिले थे। मुख्यमंत्री सभी के भोजन टेबल के पास गये। उनसे हालचाल पूछा। भेंट मुलाकात के दौरान की गई बातों को उन्होंने याद किया और परिवारजनों के बारे में पूछा। बड़ी आत्मीयता से उन्होंने पूछा कि बच्चों को साथ क्यों नहीं लाये। जो छोटे बच्चों को साथ में लाये थे, उनके बच्चों को गोद ले लिया और उन्हें दुलारा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जगन्नाथ जी की रथयात्रा की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि रथयात्रा हमारे यहां बहुत उत्साह से मनाई जाती है। बिलासपुर संभाग में मुझे रायगढ़ की रथयात्रा विशेष रूप से याद आती है। आज जब मैं रथयात्रा में गया तो मैंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना की। अतिथियों से मिले प्रेम से मैं अभिभूत : मुख्यमंत्री
20 Jun 2023 02:38PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









