20 Jun 2024
शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों से गद्दारी की है। उद्धव के माथे से गद्दारी का यह दाग कभी मिट नहीं पाएगा।" बाला साहेब किसी की बपौती नहीं है, वह पूरे देश के हैं। हम बाला साहेब की तस्वीर का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि बाला साहेब हमारे दिल में है।" 'उद्धव ने बालासाहेब से की गद्दारी' : संजय शिरसाट
20 Jun 2024 01:15PM,by: Tikendra Sinha
भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट में अमित मालवीय ने लिखा, "जब तक तीसरी बार असफल राहुल गांधी यह स्वीकार नहीं करते कि देश ने उन्हें और उनकी पार्टी को लगातार तीसरी बार नकार दिया है, तब तक वे बेतुकी बातें करते रहेंगे। जैसे कि एनटीए जैसी संस्थाओं पर एलियंस ने कब्जा कर लिया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए भारत सरकार की एजेंसी है ना कि किसी खास पार्टी की।" अमित मालवीय ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
20 Jun 2024 01:14PM,by: Tikendra Sinha
बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके तहत जिले में जल्द ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ होगा। इस संबंध में बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में तकनीकी शिक्षा विभाग से संबधित आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लाईवलीहुड, वीटीपी एवं स्किल ट्रेनिग प्रोवाइडर एजेसियों के कामकाज की समीक्षा की गई है, जिसमें वर्तमान में परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर देते हुए मार्केट के अनुरूप लोगों कौशल प्रशिक्षण देने कहा गया है।
20 Jun 2024 01:14PM,by: Tikendra Sinha
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ का पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ क्रियान्वयन हों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचना चाहिए। वें आज कबीरधाम जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम एवं कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कबीरधाम में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा
20 Jun 2024 01:14PM,by: Tikendra Sinha
बलौदाबाजार जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन एवं पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। जिसके तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिल रही है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक 55 संदिग्ध प्रकरण (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप एवं एक्स की आईडी) पहचान कर एसडीएम के माध्यम से एसडीओपी को भेजा है। इसमें सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से 3 व्यक्तियों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आज अन्य 4 व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन एवं पुलिस की पैनी नजर
20 Jun 2024 12:51PM,by: Tikendra Sinha
रेलवे ने छह वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच टीम भी गठित की है, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पांच अधिकारियों ने पाया है कि हादसे में मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल के साथ-साथ स्पीड लिमिट का उल्लंघन किया। वहीं, एक अधिकारी का कहना है कि न्यू जलपाईगुड़ी रेल डिविजन के परिचालन विभाग की लापरवाही है। रानीपत्रा (RNI)) और और छत्तरहाट जंक्शन (CAT) के बीच रूट को सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा सका। बंगाल रेल हादसे की क्या थी वजह?
20 Jun 2024 12:50PM,by: Tikendra Sinha
राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
20 Jun 2024 12:50PM,by: Tikendra Sinha
आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई। मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में धान उपार्जन हेतु बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
20 Jun 2024 12:24PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









