20 Jun 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं नवनिर्वाचित सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री बृजमोहन अग्रवाल को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अग्रवाल को सांसद निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री बृजमोहन अग्रवाल देश में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले सांसदों में शामिल हैं।
20 Jun 2024 02:06AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय में निवेशकों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश करने में रूचि दिखाई। इन निवेशकों में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी टेलिपरफॉर्मेंस शामिल हैं। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जशपुर में ग्रीन फील्ड सोलर प्लांट की स्थापना तथा नवा रायपुर अटल नगर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब स्थापित करने में रूचि दिखाई है। कंपनी की योजना जशपुर में 400 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने की है। इसी तरह टेलिपरफॉर्मेंस कंपनी आईटी एवं आईटीज के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है, जिसने नवा रायपुर अटल नगर में 500 सीटर क्षमता का बीपीओ स्थापित करने में रूचि दिखाई है।
20 Jun 2024 02:06AM,by: Tikendra Sinha
एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर भड़कते हुए कहा कि आप औरंगजेब का समर्थन करने वाले के बगल में बैठते हैं, जिस औरंगजेब ने संभाजी महाराज को यातना देकर मारा। वोट के लिए खास फतवे निकले सभी को पता है। वर्ली से उद्धव ग्रुप को सिर्फ 6 हजार की लीड है। ये कह रहे थे को वर्ली से इनके उम्मीदवार को 60 हजार का लीड मिलेगा। शिंदे ने कहा कि बालासाहेब कहते थे हिन्दू ही हिन्दू का दुश्मन हो जाता है।
20 Jun 2024 01:35AM,by: Tikendra Sinha
पाकिस्तान तालीबानियों के घातक और खतरनाक हथियारों को देखकर डर गया है। पाकिस्तान कह रहा है कि इनके अत्याधुनिक और भयानक हथियार तालिबान के पास कहां से आ गए। तालिबानी हथियारों को देखकर दहशत में आए पाकिस्तान ने अब संयुक्त राष्ट्र से विशेष अपील की है। पाकिस्तान का कहना है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे आतंकवादी समूहों को हथियार विहीन करने के लिए एक ‘‘ठोस अभियान’’ चलाया जाए। तालिबान के घातक हथियारों से घबराया पाकिस्तान
20 Jun 2024 01:35AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






