20 Jul 2023

Generic placeholder image

घरघोड़ा के करीब कंचनपुर में आज एक स्कूली बस को उल्टी दिशा ने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तत्काल राहत एवम बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर राजीव पांडेय और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया तथा घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय ने बताया कि सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस घरघोड़ा से 30 स्कूली बच्चों को लेकर बरघाट बरौद क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी। ड्राइवर और परिचारिका के साथ बस में कुल 32 लोग सवार थे। धर्मजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से सामने से आ रही ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चोटिल 5 बच्चों बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। बस ड्राइवर को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर और ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

20 Jul 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 23 जुलाई को संभवतः रायपुर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, आयोजन संबंधी इंतजामों आदि की समय पर तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

20 Jul 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा के शैक्षणिक परिभ्रमण में आए दुर्ग जिले के देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से विद्यार्थियों ने विधानसभा देखने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्हें विधानसभा की कार्यवाही प्रत्यक्ष देखने को मिली। बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देवादा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

20 Jul 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha