20 Nov 2026
भारत ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिका में दायर नागरिक मुकदमे को 'बेबुनियाद, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण' करार दिया है। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल को समन पहुंचाने का आदेश देने के बाद आई है। अमेरिकी अदालत ने दिल्ली की पटियाला हाउस, द्वारका और तीस हजारी अदालतों के माध्यम से समन भेजने का निर्देश दिया है। भारत ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि भारतीय अधिकारियों को न्यायिक दस्तावेज भेजने के लिए निर्धारित केंद्रीय प्राधिकरण यानी कानून एवं न्याय मंत्रालय की प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। पन्नू ने सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में कथित हत्या की साजिश को लेकर यह मुकदमा दायर किया था। अजित डोभाल को पन्नू केस में अमेरिकी समन पर भारत ने उठाए सवाल
20 Nov 2026 06:52PM,by: Babuaa Desk
नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक को आमंत्रित किए जाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार की आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के जख्मों पर यह नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कश्मीर में हालिया आतंकी घटनाओं और मलिक के भारत को लेकर दिए गए पुराने धमकी भरे बयानों का भी जिक्र किया। कांग्रेस ने पाकिस्तानी मंत्री के स्वागत के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछाने पर सवाल उठाते हुए सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। वहीं, विदेश मंत्रालय और केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बहुपक्षीय SCO आयोजन है और भारत ने मेजबान देश के रूप में सभी 10 सदस्य देशों को प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित किया है। सरकार के मुताबिक, इस आयोजन से पाकिस्तान के प्रति भारत की द्विपक्षीय नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहलगाम हमले के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है पाक मंत्री का स्वागत: कांग्रेस
20 Nov 2026 04:08PM,by: Babuaa Desk
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल भारत मंडपम में बिखरे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य दिवस नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
20 Nov 2026 03:59PM,by: Babuaa Desk
राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मिली 50 हजार रुपये की सहायता, आज 30 से 35 बकरियों के बने मालिक बकरों की बिक्री से अर्जित किए 40 हजार रुपये तक, परिवार की आर्थिक खुशहाली का बना आधार बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
20 Nov 2026 12:35PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









