21 Nov 2026

Generic placeholder image

ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम को पूर्व पति कारोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने प्री-कॉग्निजेंस नोटिस जारी किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवम गुप्ता ने शिकायतकर्ता और तीन गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद यह नोटिस जारी किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मैरी कॉम ने 11 जनवरी 2026 को एक टीवी इंटरव्यू में अपने पूर्व पति के खिलाफ आपत्तिजनक और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले बयान दिए थे। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत दर्ज कराया गया है। अदालत ने मैरी कॉम को अपना पक्ष रखने का अवसर देते हुए अगली सुनवाई 21 दिसंबर 2026 तय की है। मैरी कॉम के खिलाफ मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया नोटिस

21 Nov 2026 02:05AM,
by: Babuaa Desk