25 Nov 2026
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़ी बड़ी साजिश के मामले में पूर्व JNU छात्र उमर खालिद और एक्टिविस्ट शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उनकी रिहाई पर फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि तीन जजों की बेंच क्या निर्णय लेती है, क्या मुकदमे में देरी को 'गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम' (UAPA) जैसे सख्त कानून के तहत जमानत का आधार माना जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार
25 Nov 2026 08:10AM,by: Babuaa Desk
केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में एक बंगला आवंटित किया है। हालांकि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दलाई लामा को पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर एक बंगला आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर 'गादेन फोद्रंग ट्रस्ट', जो दलाई लामा का कार्यालय है,को यह आवंटन किया गया है। केंद्र सरकार ने धर्मगुरु दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में आवंटित किया बंगला
25 Nov 2026 06:08AM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा पांच उम्मीदवारों की सूची जारी करने के फैसले से विपक्षी गठबंधन के भीतर खटास पैदा हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी की गठबंधन करने को लेकर “गंभीरता” पर सवाल उठाए हैं। यूपी चुनाव : सपा द्वारा पहली सूची जारी करने पर भड़की कांग्रेस, गठबंधन में बढ़ी रार
25 Nov 2026 06:08AM,by: Babuaa Desk
भारत ने सऊदी अरब के रियाद में हुए हूथी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें कम से कम दो भारतीय घायल हो गए हैं। बुधवार को जारी एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। बयान में आगे कहा गया, "हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ अपनी एकजुटता फिर से दोहराते हैं। साथ ही, हम सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और वहां के नागरिकों तथा निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा समर्थन फिर से व्यक्त करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।" भारत ने रियाद टॉवर पर हुए हूती हमले की करी कड़ी निंदा
25 Nov 2026 05:54AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









