21 Jan 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौठानों में विकसित किए जा रहे ‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क‘ में स्थानीय युवकों की मंशा के अनुसार उद्योग स्थापित किए जाएं, इससे युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी, यह भी ध्यान रखा जाए कि तैयार किए जा रहे उत्पादों की बाजार में अच्छी डिमांड हो। उन्होंने कहा कि गौठानों में ऐसे उद्योग स्थापित हो रहे है, जिनसे प्रदूषण नहीं होता। युवाओं और परंपरागत शिल्पकारों को इसमें रोजगार मिल रहा है। श्री बघेल ने प्रदेश में धान की अच्छी पैदावार और धान के समर्थन मूल्य पर बड़े पैमाने पर विक्रय के लिए किसानों को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया।

21 Jan 2023 03:24PM,
by: Babuaa Desk