21 Mar 2024
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद चंदेल का तबादला मद्रास हाईकोर्ट की जगह अब पटना हाईकोर्ट करने का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उन्हें मनचाहा ट्रांसफर देने के आग्रह को ठुकरा कर पटना हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव दिया है। 15 मार्च को उन्हें बिलासपुर हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट ट्रांसफर का ऑर्डर दिया गया था। लेकिन, उन्होंने मध्यप्रदेश, राजस्थान, इलाहाबाद, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली हाईकोर्ट में करने का आग्रह किया था। इसे कॉलेजियम ने ठुकरा दिया। हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद चंदेल का तबादला
21 Mar 2024 10:21AM,by: Tikendra Sinha
किसानों को छग की बीजेपी सरकार फसल मुआवजा देगी। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा, बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसी आशंका है। हमने पहले भी कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है। किसानों को सरकार देगी फसल मुआवजा
21 Mar 2024 07:53AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लड़ने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। इसलिए उनका प्रत्याशी घोषित नहीं हो रहा है। इन सीटों में भी उन्हें इंडिया गठबंधन को सौंप देना चाहिए. ताकि वह अपने प्रत्याशी उतार सकें। डायरेक्ट फाइट की स्थिति नहीं है। कांग्रेस के पास योग उम्मीदवार नहीं हैं। योग्य उम्मीदवार नहीं है कांग्रेस के पास : अजय चंद्राकर
21 Mar 2024 07:52AM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी की "शक्ति के खिलाफ लड़ाई" वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता के खिलाफ भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणियों को शब्दशः पढ़ा और चुनाव आयोग के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
21 Mar 2024 06:21AM,by: Babuaa Desk
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर में जबरन प्रवेश किया और गोलीबारी की, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह क्षेत्र में कई विस्फोट हुए थे। मकरान कमिश्नर सईद अहमद उमरानी के हवाले से डॉन डॉट कॉम ने बताया कि जब भीषण गोलीबारी चल रही थी, तब पुलिस और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची।
21 Mar 2024 06:21AM,by: Babuaa Desk
भारत के चुनाव आयोग ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) द्वारा दायर शिकायत पर तत्काल और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पोल पैनल ने 48 घंटे के भीतर मामले पर अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी।
21 Mar 2024 06:21AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








