21 Oct 2022

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। गर्भ गृह में करीब 20 मिनट तक पूजा अर्चना के बाद वे बाहर निकले और परिसर का मुआयना करते रहे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी छठवीं बार केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए मोदी हिमाचली टोपी और सफेद पोशाक पहनी। चंबा की महिलाओं ने यह पोशाक अपने हाथों से से बनाई और मोदी को गिफ्ट की। इस पर पीछे स्वास्तिक बना है। बाबा के दर्शन के बाद मोदी आदि शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा 28 टन वजनी है। इसे मैसूर से चुने गए ग्रेनाइट पत्थरों से बनाया गया है। 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे केदारनाथ दर्शन के बाद मोदी 3400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह रोपवे 9.7 किलोमीटर लंबा होगा, जो गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब छह घंटे का समय लगता है। रोपवे बनने के बाद यह यात्रा 30 मिनट में पूरी हो सकेगी। केदारनाथ में मोदी की पूजा-अर्चना

21 Oct 2022 04:16AM,
by: Imran Khan