22 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार आज रायपुर मंडल के भिलाई डी केबिन से बिलासपुर मण्डल के कोरबा तक 5 मालगाडियों को एक साथ जोड़कर चलाया गया । इस मालगाड़ी की कुल लंबाई 3.5 किलोमीटर के लगभग है, इस ट्रेन का नाम वासुकी दिया गया है । फ्रेट ट्रेनों के परिचालन समय को कम करने, क्रू-स्टाफ की बचत एवं उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी प्रदान करने हेतु लगातार लॉन्ग हाल मालगाडियों का परिचालन किया जा रहा है । नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए दिनांक 29 जून 2020 को तीन लोडेड मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर लॉन्ग हॉल सुपर एनाकोंडा गाडी का परिचालन किया गया था । 

22 Jan 2021 02:54PM,
by: Thaneshwar sahu