22 Jan 2021

Generic placeholder image

 रायपुर:खाद्य विभाग रायपुर के द्वारा न्यू नाइस बेकरी, बोरियाखुर्द और शांति एच.पी. गैस एजेंसी, न्यू राजेन्द्र नगर सहित गणेश बॉयो फ्यूल्स, रावांभांठा की आकस्मिक जांच कर 1599 गैस सिलेण्डर एवं 25964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल को जप्त किया गया है। व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के कारोबार में गैस कंपनियों के द्वारा अवैध रूप से बिना सुरक्षा निधि जमा किये एस.व्ही. व्हाउचर बनाने तथा गैस कार्ड दिये बिना कारोबारियों को व्यवसायिक सिलेण्डर दिये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसी प्रकार डीजल के स्थान पर आयतित तरल उत्पाद का नाम बदलकर बॉयो डीजल विक्रय करने की भी शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसके आधार पर रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर संबंधित फर्मों की जांच कर कार्रवाई की गई।

22 Jan 2021 04:20PM,
by: Thaneshwar sahu