प्रदेश में 31 मई तक होगी मक्का खरीदी, 1.21 लाख किसानों ने मक्का बेचने कराया पंजीयन

feature-top

अब तक 835 क्विंटल हुई मक्का की खरीदी

किसानों को 15.45 लाख रूपए भुगतान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी बीते एक दिसम्बर 2020 से जारी है। राज्य में अब तक 835 क्विंटल मक्का की खरीदी हो चुकी है। किसानों को मक्का का 15 लाख 45 हजार 675 रूपए भुगतान किया गया है। राज्य में 31 मई तक होगी मक्का की खरीदी। मक्का बेचने के लिए 01 लाख 20 हजार 990 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

    राज्य के पंजीकृत किसानों से 1850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीदी की जाएगी। राज्य के कांकेर जिले के 5 हजार 868 किसानों से 119.50 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बालोद़ जिले के 345 किसानों से 555 क्विंटल, राजनांदगांव के 2 हजार 402 किसानों से 39 क्विंटल, गरियाबंद जिले के 5 हजार 846 किसानों से 24.50 क्विंटल और बलरामपुर जिले के 19 हजार 863 किसानों से 97.50 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है।


feature-top