22 Feb 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 274 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 201 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रायपुर में 60, दुर्ग में 61 और बिलासपुर में 22 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य के दुर्ग जिले में ही सबसे ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार आज प्रदेश में 5 लोगों की मृत्यु कोरोना संक्रमण के चलते हुई है।
22 Feb 2021 04:30PM,by: Thaneshwar sahu
पुडुचेरी में सरकार गिरने के बाद कांग्रेस ने दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद दूसरा राज्य गंवा दिया। कभी कांग्रेस के मजबूत गढ़ के रूप में माने जाने वाले दक्षिण में आज पार्टी सभी राज्यों में सत्ता से बाहर हो चुकी है। पुडुचेरी में कांग्रेस नीत वी नारायणसामी सरकार को सदन में आज बहुमत साबित करना था। मतदान से पहले ही कांग्रेस और डीएमके के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ऐलान किया कि सरकार बहुमत साबित करने में विफल रही है।
22 Feb 2021 04:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार महज दो वर्षों के सीमित अंतराल में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की राह पर तेजी से बढ़ने लगी है। प्रदेश के आकांक्षी जिलों में जहाँ एक और औद्योगिक विस्तार की नवीन संभावनाएं तलाशी जा रही है, वहीं छत्तीगसढ़ राज्य के आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वनोपज के व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए है। नवीन वनोपज नीति के तहत सरकार ने निजी मार्केटिंग कंपनियों को छत्तीसगढ़ राज्य के वनोपज को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग का काम सौंपा है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे है। हाल ही में दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हर्बल प्रोडक्ट व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के वनोपज उत्पाद की मार्केटिंग कंपनी अवनीस हर्बल ने प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया। जिसके निकट भविष्य में बेहतर परिणाम आने की संभावनाएं निर्मित हुई है।
22 Feb 2021 04:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज रायपुर रेल मंडल के राजभाषा विभाग की पहली ई-पत्रिका ‘अभिव्यक्ति’ का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक श्यामसुंदर गुप्ता के करकमलों द्वारा किया गया । मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने पत्रिका प्रकाशन के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी । इस पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य मंडल की गतिविधियों से रेलकर्मियों तथा आमजन को परिचित कराना है । इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई तथा समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
22 Feb 2021 04:02PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी ने बताया कि आज दिनांक 22 फरवरी को दोपहर 4 बजे मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ रायपुर जिले के 19 प्रत्याशियों एवं छत्तीसगढ़ के 20 जिलों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों के साथ विशाल रैली के रूप में चेम्बर चुनाव कार्यालय बाम्बे मार्केट में नामांकन दाखिल करने प्रत्याशियों एवं समर्थकों के साथ धूमधाम से बैंड बाजो के साथ पंहुचे।
22 Feb 2021 03:33PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केन्द्र सरकार की गलती की सजा महिलाएं भुगत रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि महंगाई नियंत्रण में करने में असफल मोदी सरकार को महिलाओं से माफी मांगे एवं तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिये। केन्द्र की भाजपा सरकार में महंगाई कम करने की क्षमता नहीं। पहले से ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में दाम में आग लगी है, ऊपर से केंद्र सरकार रोज-रोज कीमतें बढ़ा-बढ़ाकर इस आग में पेट्रोल, डीजल छिड़क रही है। महंगाई से महिलाएं त्रस्त है और अब प्याज 60-70 रूपये प्रति किलो, खाद्य तेल 200 रुपये लीटर से पार हो गया है। दाल, बेसन जैसे अनगिनत आवश्यक वस्तुओं के बढ़ती दामों ने महिलाओं के घर का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। घर के रसोई गैस से लेकर दाल, बेसन, फल्ली तेल इत्यादि गायब।
22 Feb 2021 02:54PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी हेलीकाप्टर में वेडिंग फोटोशूट करने वाली घटना का उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिये लिखत शिकायत की है और कहा है कि लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसी सरकारी हेलीकाप्टर में प्रदेश का दौरा किया जाता है, जिसकी सुरक्षा में सेंध मारकर अज्ञात लोगो द्वारा वेंडिंग फोटोशूट कराया गया जो कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा में बड़ी चूक है। विकास तिवारी ने कहा कि इस गहरी साजिश की उच्च स्तरीय जांच करवायी जाये एवं दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। सरकारी हेलीकाप्टर की सूक्ष्म जांच भी करवायी जाये कि कही उसमें किसी प्रकार का माइक्रोचीप, सेंसर, वाइस रिकार्डर या किसी प्रकार की विस्फोटक वस्तु (आरडीएक्स) रखा तो नही गया है।
22 Feb 2021 02:54PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








