22 Feb 2024

Generic placeholder image

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' लॉन्च कर दी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की है. इस कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर धूल झोंक रही है. आपको मुद्दे से भटका रही है, धर्म और राम की दुहाई देके वोट बटोरना चाहती है. राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड है और एक धोखा है. 'राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड...' - स्वामी प्रसाद मौर्य

22 Feb 2024 12:15PM,
by: Vinay Jha