22 Mar 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिंधी समुदाय को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस दिन सिंधी समुदाय के ईष्ट देव झूलेलाल जी की जयंती मनाई जाती है। सिंधी समुदाय के लोग इस दिन को नववर्ष के रूप में भी मनाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने सिंधी समुदाय की आस्था और परम्पराओं का सम्मान करते हुए इस वर्ष से चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं

22 Mar 2023 01:05PM,
by: Tikendra Sinha