22 Apr 2023
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नोटिस जारी कर उनसे रिलायंस बीमा घोटाला मामले से जुड़े सवालों के जवाब मांगे हैं। मलिक ने दावा किया था कि दो फाइलों को निपटाने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल भेजा नोटिस
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्ति (अक्षय तृतीया) तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के दिन शुरू हुए काम की पूर्णता निश्चित मानी जाती है, इसलिए यह दिन बहुत शुभ और अक्षय माना गया है। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के लिए भी इस दिन मुहूर्त नहीं देखा जाता। इस दौरान कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते है, जिससे समाज को मुक्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के गुरु, भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। अन्याय के विरोध और मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है। मुख्यमंत्री बघेल ने परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आस्था और भक्ति से सराबोर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी में श्रीराम भक्ति की धारा बहेगी। इसमें देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार तीनों दिन मानस गान, भक्ति गीत, नृत्य और भजन प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर चंदखुरी में हर साल कौशल्या महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी। चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर के चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या धाम में आज से 24 अप्रेल तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इस महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं को एक नए रोमांच का अनुभव भी देखने को मिलेगा। राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी के कौशल्या धाम परिसर में क्रियान्वित किये जा रहे विकास कार्यो के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से तैयार वॉटर, लेजर, लाईट एवं साऊण्ड शो शुभारंभ किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किया जायेगा । महोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं।
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अक्षय तृतीया (अक्ती) त्यौहार पर भगवान श्री राम की ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में ’माता कौशल्या महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। कौशल्या महोत्सव कार्यक्रम के लिए भव्य और आकर्षक मंच बनकर तैयार है। आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव नारी सशक्तिकरण पर आधारित होगी। महोत्सव 24 अप्रैल तक चलेगा।
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रम में ऊर्जा और वित्त विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक ऑनलाईन शिकायत एवं निराकरण प्रणाली विकसित करने की योजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार मोर बिजली मोबाईल ऐप के माध्यम से बिजली से संबंधी ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण करने के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत शिकायतें एवं निराकरण के लिए टोल फ्री नम्बर-1912 का उपयोग किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से विद्युत शुल्क मद से बकाया राशि की वसूली सहित शासन के विभागों और उद्योगों से लंबित विद्युत शुल्क की वसूली के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने ऊर्जा और वित्त विभाग के कार्यों की समीक्षा की
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल द्वारा 27 एवं 28 अप्रैल को मेला मैदान कबीरधाम में आयोजित गोंडवाना स्वजातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









