22 May 2021

Generic placeholder image

कृषि प्रधान बेमेतरा जिले मे आगामी मानसून को ध्यान में रखकर खरीफ फसल की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उप संचालक कृषि श्री एम.डी. मानकर जिला-बेमेतरा ने बताया कि इस वर्ष खरीफ 2021 में बेमेतरा जिले को उर्वरक का लक्ष्य 68900 मि.टन प्राप्त हुआ है। जिसमें डबल लाॅक, समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रो में अभी तक 28680 मि.टन भण्डारण किया जा चुका है। जिसमें से कृषकों को 6095 मि.टन वितरण किया जा चुका है। शेष उर्वरक समितियों में भण्डारित है। जिसका वितरण कृषकों को किया जा रहा है। इसी प्रकार बीज की मांग 36835 क्विं. विभिन्न फसलों हेतु किया गया है। बीज निगम एवं अन्य निजी क्षेत्र द्वारा अभी तक 13744.30 क्विं. बीजों का भण्डारण किया जा चुका है। जिसमें से कृषकों को 3083.40 क्विं. बीजों का वितरण किया जा चुका है। शेष बीजों का वितरण समितियों द्वारा कृषकों को किया जा रहा है। 

22 May 2021 01:36PM,
by: Vikash Kumar