22 May 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम-सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के अवलोकन के दौरान कृषि विभाग का स्टॉल देखा जहां उन्होंने उपस्थित राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने दुर्ग जिले के सिरसाखुर्द गौठान के जय बजरंग स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए गोबर के उत्पादों की सराहना की। इस समूह ने मुख्यमंत्री को गोबर से बनाए गए महात्मा बुद्ध की पेंटिग एवं ट्रायबल आर्ट भेंट स्वरूप दी। वहीं बेमेतरा जिले के नवागढ़ गौठान के स्व-सहायता समूह द्वारा सुश्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर अन्य मंत्रीगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

22 May 2023 05:23AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भूमिपूजन तथा न्याय योजनाओं की 02 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री राजीव जी को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करना और कम्प्यूटर क्रांति राजीव जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज न्याय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि अंतरित कर हम छत्तीसगढ़ के किसानों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 443 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से तैयार हुए 17 कार्यों का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख रूपए के 71 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण किया गया। 

22 May 2023 05:23AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में रीपा अंतर्गत निर्मित फूड रेंज मैन्युफैक्चर करने वाली ‘‘सर्वदा लाइफ’’ का अवलोकन किया। कार्यक्रम में ग्राम कुर्मीगुंडरा के रीपा स्टॉल में मुख्यमंत्री ने इंस्टेंट प्रीमिक्स, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स, मल्टी मिलेट फ्लोर, न्यूट्रीशनल बार के साथ-साथ कोल्ड प्रेस ऑयल का अवलोकन किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने इंस्टेंट प्रीमिक्स इडली, ढोकला, अप्पे, चकोली, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स के अंतर्गत इडली, चीला, अप्पे, मल्टी मिलेट फ्लोर के अंतर्गत रागी, बाजरा, मल्टीग्रेन फ्लोर और सर्वदा लाइफ के प्रीमियम प्रोडक्ट न्यूट्रीशनल बार, जिसमें पीनट चिक्की, नटी डीलाइट एनर्जी बार, योगर्ट डीलाइट एनर्जी बार, मल्टी मिलेट ग्रेनोला बार और मल्टी मिलेट चिक्की के साथ कोल्ड प्रेस ऑयल में बादाम, सरसों, सूरजमुखी, तिल और मूंगफली तेल का अवलोकन किया। 

22 May 2023 05:22AM,
by: Tikendra Sinha