22 May 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 मई और हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में 24 मई के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की । वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 व 24 मई को ओलावृष्टि का अनुमान है। उत्तराखंड, राजस्थान व पश्चिम मध्य प्रदेश में 24 व 25 मई को ओलावृष्टि हो सकती है।
22 May 2023 01:58PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी रायपुर के धरना स्थल बूढ़ापारा पहुंचे। जहां कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आप के कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी हुई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं हैं। आप नेताओं की पुलिस से हुई झड़प
22 May 2023 01:18PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के दर्शन के लिए पहुँचे। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कराई, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुवे प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
22 May 2023 01:10PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को संचालित सियान जतन क्लिनिक को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने इस पर प्रस्तुतिकरण दिया। कॉन्क्लेव में नेशनल आयुष मिशन के अंतर्गत देश भर में संचालित उत्कृष्ट और अभिनव गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रारम्भ किए गए सियान जतन क्लीनिक को भारत सरकार ने इस कॉन्क्लेव में विशिष्ट गतिविधि के रूप में शामिल किया था। नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की हुई सराहना
22 May 2023 01:10PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के दौरान महिलाओं के हुनर की खूब प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा। गाँव की महिलाएं जिन गतिविधियों को संचालित कर रही हैं, उसे देखकर अहसास हो रहा है कि आने वाले समय में उनकी आमदनी और बढ़ेगी। उन्होंने यहाँ समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली और कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन गई हैं। महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
22 May 2023 01:10PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









