23 Jan 2024
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में है। इस दौरान उन्होंने न्याय के पांच स्तंभों का उल्लेख किया और अपनी यात्रा के पीछे के विचारों स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच न्याय पर आधारित है। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा समय में लोग जिन असली मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह पीछे छूट रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी न्याय यात्रा के पांच स्तंभ हैं: युवाओं के लिए न्याय, समान प्रतिनिधित्व, महिलाओं के लिए न्याय, किसानों के लिए न्याय और मजदूरों के लिए न्याय। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इन स्तंभों को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम करेगी।
23 Jan 2024 02:12PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
23 Jan 2024 02:11PM,by: Tikendra Sinha
शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति श्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्रीद्वय द्वारा बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
23 Jan 2024 02:11PM,by: Tikendra Sinha
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।
23 Jan 2024 02:11PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नवीन सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री और डॉ फ्लेमिंग ने जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती से निपटने के तरीकों और अन्य मुद्दों के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान किया। चर्चा के दौरान डॉ फ्लेमिंग ने मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उनके गृहनगर जशपुर के विषय मे जानकारी ली। डिप्टी हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ में गठित नवीन सरकार की शुरुआत में यह मुलाकात बहुत सुखद है। छत्तीसगढ़ और यूनाईटेड किंगडम के बीच रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ एंड्रयू को बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
23 Jan 2024 02:11PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









