23 Feb 2024
राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली, रायगढ़ राजनांदगांव, रायपुर, जशपुर, बस्तर और सूरजपुर जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 36 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 18 कार्यों के लिए कुल 39 करोड़ 58 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
23 Feb 2024 12:21PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया। प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई मंे यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी। स्टेट जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने की बड़ी कार्रवाई
23 Feb 2024 12:21PM,by: Tikendra Sinha
मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। हम महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को आपकी सरकार ने दूर करने का बड़ा संवेदनशील फैसला लिया है। इस निर्णय से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। यह बातें स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात के दौरान कही और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि हम पूरे प्रदेशभर की 1786 महिला समूह की महिलाएं इस निर्णय के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं।
23 Feb 2024 12:21PM,by: Tikendra Sinha
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि जब तक मृतक किसान के आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज नहीं होता है, तब तक वो संस्कार नहीं करेंगे. मीडिया से बातचीत के दौरान पंढेर ने कहा, 'जब तक पर्चा (मामला) दर्ज नहीं करेंगे दोषियों के खिलाफ. जैसे पुलिस ने प्रशासन ने हमारे युवक को शहीद किया है जब तक उसका इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक संस्कार नहीं करेंगे. 302 का पर्चा होना चाहिए. परिवार का भी यही कहना है.' किसानों का कहना है कि प्रशासन ने जिसने भी कार्रवाई की उसके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए. दिल्ली कूच पर किसानों ने शाम को फैसला लेने की बात कही है.
23 Feb 2024 10:42AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी गुजरात की भरूच सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ने के पक्ष में नही हैं. सूत्रों के मुताबिक स्वर्गीय अहमद पटेल की सीट भरूच को कांग्रेस जज्बाती मान रही है. सूत्रों के हवाले से खबर ये भी आ रही है कि आज शाम को दिल्ली में सीटों के फॉर्मूले का ऐलान हो सकता है.
23 Feb 2024 10:42AM,by: Vinay Jha
राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में राजभवन में रेड क्रॉस सोसायटी की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई. राज्यपाल ने इस समीक्षा बैठक को संबोधित किया. इस बैठक में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा " प्रदेश में नवगठित 17 जिलों में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जाए." उन्होंने जिला कलेक्टरों द्वारा रेडक्रॉस जिला शाखाओं में सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने, सर्वाइकल कैंसर और अन्य रोगों के प्रति जागरूकता के साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए.
23 Feb 2024 10:42AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






