23 Mar 2024

Generic placeholder image

 केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के एक के बाद एक लगातार नौ समंंस को अनदेखा करने वाले अरविंद केजरीवाल को उच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद ईडी के अधिकारियो ने गिरफ्तार कर ही लिया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्य मंत्री हो गए है जो पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुए है। उनके पहले अनेक राज्यों के भूतपूर्व मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र,लालू प्रसाद यादव और बिहार से अलग होकर बने नए राज्य झारखंड के मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन, जय ललिता(तमिलनाडु), चंद्रा बाबू नायडू(तेलंगाना) और ओम प्रकाश चौटाला (हरियाणा) अनेक मामलों में गिरफ्तार हो चुके है। अरविंद केजरीवाल, आप कानून से ऊपर नहीं !

23 Mar 2024 06:03AM,
by: Babuaa Desk