23 Mar 2024
पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और क्रेडा के सदस्य रहे विजय साहू ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी विजय साहू के पार्टी छोड़ने के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गयी है। भूपेश बघेल के करीबी नेता ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
23 Mar 2024 05:00PM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी लोकतंत्र की हत्या है।” अपने जारी विज्ञप्ति में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ED ने गिरफ़्तार किया है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है, किसी राज्य ने अपना जनमत देकर पूर्णबहुमत से मुख्यमन्त्री बनाया है उन्हें ED द्वारा गिरफ़्तार करना पूरी तरह असंवैधानिक है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि जिस तरीक़े से देश में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ माहौल है, इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर नाराज़गी है इससे ध्यान भटकाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार देश के विपक्षी पार्टियों के नेताओं की टारगेट करके उन्हें परेशान करने का काम कर रहे है। विक्रम मंडावी ने कहा अपने आलोचकों से चुनावी रणनीति में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए यही लोकतंत्र होता है, मगर मोदी सरकार देश की सारी संस्थाओं की ताक़त का अपनी राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर देश की संस्थाओं को कमजोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में कहा कि देश के विपक्ष की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ़्रीज कर दिये गये है। तमाम राजनीतिक दल और उनके नेताओं पर ED, CBI और IT का ग़लत उपयोग करना ग़लत है। ऐसे कामों से निश्चित रूप से लोकतंत्र कमजोर होता है।
23 Mar 2024 05:00PM,by: Alanga rao
अपना दल कमेरावादी इंडिया गठबंधन से अलग होकर अब मायावती के साथ जाने की तैयारी में है। पल्लवी पटेल के करीबियों का कहना है कि यूपी में अब नया पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन होने जा रहा है और ये नया पीडीए गठबंधन ही एनडीए को हराएगा। मायावती के साथ नए गठबंधन की तैयारी में अपना दल कमेरावादी
23 Mar 2024 02:53PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के आरोपों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का कोई बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं हुआ है और वह झूठ का पुलिंदा खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधान 13ए के तहत राजनीतिक दलों को आयकर में छूट मिलती है। यह वित्त वर्ष 2017-18 का मामला है, जिसके लिए असेसमेंट के आधार पर टैक्स भरने की विस्तारित तारीख 31 दिसंबर 2018 थी।
23 Mar 2024 12:45PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









