23 May 2021

Generic placeholder image

सुकमा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनीत नंदनवार ने जिले के थाना जगरगुण्डा के अंतर्गत ग्राम सिलगेर में हुई गोलीकांड के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सुकमा के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 176 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घटना की जांच के लिए रूपेन्द्र पटेल डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जिला सुकमा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जांच के लिए बिन्दु निर्धारित करते हुए जांच अधिकारी को एक माह के भीतर जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

23 May 2021 03:41PM,
by: Thaneshwar sahu