23 May 2023
राजधानी रायपुर मे लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसको लेकर एनएसयूआई ने रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया जा रहा है. परेशान यात्रियों से एनएसयूआई नेताओं ने संवाद किया. इसके साथ ही टिकट की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वहीं उन्होंने कहा कि ट्रेनों के कैंसिल होने से 7 दिन तक एनएसयूआई इसी प्रकार अभियान चलाएगी और अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में एनएसयूआई का प्रदर्शन
23 May 2023 02:53PM,by: Tikendra Sinha
मोदी सरनेम मामले में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया l सोमवार को इस मामले में राहुल गांधी के उपस्थिति की तारिख निर्धारित थी, लेकिन राहुल गांधी नहीं पहुंचे जिसके कारण उन्हें उनके खिलाफ समन जारी किया गया है l मामले के अगली उपस्थिति की तारीख 16 जून को निर्धारित की गयी है l मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी
23 May 2023 01:13PM,by: Tikendra Sinha
राजनीतिक रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की खुद अस्थिर सरकार है लेकिन वह विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. किशोर ने कहा, "नीतीश को पहले बिहार की चिंता करनी चाहिए...जो पार्टी खुद अस्थिर है, वह भारत भर में अन्य पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है।"
23 May 2023 01:06PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से कोलकाता में सेवाओं के मामलों पर केंद्र के अध्यादेश से संबंधित एक विधेयक पर समर्थन मांगा। पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत मान, राघव चड्ढा, आतिशी और संजय सिंह केजरीवाल के साथ थेl केजरीवाल ने ममता से की मुलाकात
23 May 2023 01:06PM,by: Tikendra Sinha
भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई , सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60450 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71568 रुपये है।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60829 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (मंगलवार) 60450 रुपये पर आ गया है। सोने और चांदी के दाम में आयी गिरावट
23 May 2023 01:06PM,by: Tikendra Sinha
केरल के त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने अपने अधीन सभी मंदिरों को एक सर्कुलर जारी किया है कि वे अपने परिसरों में आरएसएस द्वारा आयोजित सामूहिक अभ्यास या किसी अन्य गतिविधियों की अनुमति न दें। बोर्ड सबरीमाला मंदिर सहित 1,200 से अधिक मंदिरों का प्रबंधन करता है। बोर्ड ने कहा कि परिपत्र का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए और ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
23 May 2023 01:06PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









