23 May 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 22 मई 2023 के उपलक्ष्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के लिये इस वर्ष का थीम ‘समझौते से कियान्वयन जैवविविधता को पुर्ननिर्माण’ था। इस अवसर पर राज्य जैवविविधता बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव (वन) श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवासराव, सदस्य सचिव श्री अरूण कुमार पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में जैवविविधता पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे।

23 May 2023 02:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में 23 से 25 मई तक ‘मृदा एवं जल संरक्षण’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में 23 मई को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होंगे। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से वन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय टीम और विशेषज्ञ प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के संबंध में परिचर्चा करेंगे। 

23 May 2023 02:49AM,
by: Tikendra Sinha