23 Jun 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बाइक पर इन दोनों युवकों के साथ एक युवती भी थी जो गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रॉन्ग साइड से बाइक मोड़ने के दौरान सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन दोनों की मौत हो गई। हादसा पांडुका थाने के पास ही हुआ है। इसमें पिकअप का ड्राइवर भी घायल हो गया। सड़क हादसे में दो दोस्तों की जिंदा जलने से मौत

23 Jun 2022 09:27AM,
by: Imran Khan