23 Jun 2024
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे. जहां तमाम मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी. मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है और जब भी घोषणा होगी तो इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी और सभी सीट जीतेगी|
23 Jun 2024 03:55PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर ने आज समाज के उन हुनरमंद बच्चों का सम्मान किया जो 10वीं, 11वीं, 12वीं और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर अपनी मेहनत और लगन से एक सफल भविष्य की ओर अग्रसर हुए हैं।
समाज के सांस्कृतिक सचिव श्री हरीश जग्गी ने बताया की हर माँ बाप अपनी उन्नति से ज्यादा अपने बच्चो की सफलता से प्रसन्न होते हैं और इसीलिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। अगर उनका बच्चा किसी भी क्षेत्र में तरक्की करता है या किसी भी परीक्षा में अच्छा परिणाम हासिल कर लेता है तो वह लम्हा उनके लिए बेहद ख़ुशी का होता है। इसी खुशी को सबके साथ बांटने और ऐसे बच्चों की मेहनत को सम्मान देने हेतु समाज के द्वारा उन सब बच्चो को एक एक करके मंच में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं सुश्री एशाना जग्गी 87% सुश्री दिव्यांजली गुप्ता 86% सुश्री ईशिता खन्ना 83% श्री साहिल वोहरा 84%, कक्षा 11वीं में सुश्री दिया मिनोचा 93%, कक्षा 10वीं में सुश्री कनिष्का पूरी 94% सुश्री आस्था अरोरा 88% सुश्री शगुन वोहरा 80% को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सुश्री महिका भटनागर ने 80% से बी.बी.ए , सुश्री साक्षी जसवाल ने एम.एड स्टेट रैंक 3 & केटेगरी रैंक 1 लाकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया। सुश्री आरती चटवाल ने इंटर स्कूल इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक में बांसुरी वादन में फर्स्ट रनरअप का स्थान पाया।
समाज के माननीय अध्यक्ष श्री जवाहर खन्ना जी के द्वारा सभी बच्चों को ढेर सारी बधाइयां दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट और अवार्ड देकर समानित किया ।
इसके साथ कार्यक्रम में श्री राजीव विज, श्री नीरज सेठी, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री हरभजन बहल, श्री सतिंदर कोहली, श्री प्रदीप झंब, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती रेणु गुप्ता, यूथ विंग अध्यक्ष श्री रोहित अरोरा अपनी यूथ टीम के साथ वहाँ मुख्य रूप से उपस्थित थे। पंजाबी समाज ने समाज के हुनरमंद बच्चों का किया सम्मान
23 Jun 2024 01:54PM, by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में आज कोरबा कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के मेधावी विद्यार्थियों हेतु जेईई, नीट के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।
23 Jun 2024 01:54PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









