24 Feb 2023
दक्षिण अफ्रीका में चल रहे टी20 विश्वकप स्पर्धा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 5 रन के संकीर्ण अंतर से सेमीफाइनल में पराजय देखना पड़ा। जीतने के लिए कप्तानी पारी खेलने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रनआउट क्या हुई टीम ही टूर्नामेंट से आउट हो गयी। उनके अलावा केवल जेमिमाह रोड्रिक्स ने मेहनत किया। शीर्ष क्रम असफल रहा परिणाम हार हो गयी। अकेले रोने से क्या फायदा कप्तान...!
24 Feb 2023 02:34PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व. शुक्ल छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के प्रकाश स्तंभ थे। आने वाली पीढ़ियां उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। श्री बघेल ने स्व. श्री शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
प्रत्यक्ष नाम मां ने अपने बेटे का रखा था, ताकि हमेशा उसकी आंखों के सामने रहे। लेकिन जब प्रत्यक्ष थोड़ा बड़ा हुआ, तो पता चला कि वो ठीक से देख नहीं पाता है। प्रत्यक्ष की मां नीलावती राठिया के लिए यह दुख पहाड़ के समान था। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते इलाज करा पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था। अब चहक रही है कोमल, पायल और मुस्कुरा रहा है युवान
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 41 लाख 57 हजार 878 लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में लोगों के घरों के पास ही पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 9 लाख 75 हजार 255 मरीजों की पैथालॉजी टेस्ट की जा चुकी है। साथ ही 35 लाख 25 हजार 895 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई हैं। लाभान्वित मरीजों में 2 लाख 68 हजार 475 से ज्यादा मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों ने भी निःशुल्क ईलाज जांच सुविधा का फायदा उठाया हैं।
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक केन्द्रों में काम करने वाले ग्रामीण युवा उद्यमियों के सपनों को एक नया आयाम मिलने वाला है। ग्रामीण औद्योगिक केन्द्रों यानि रीपा में अब भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुम्बई के सहयोग से छत्तीसगढ़ के सभी रीपा सेंटरों में ग्रामीण तकनीक का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण देने के लिए ग्रामीण तकनीकी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों में 72 से ज्यादा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित उद्यम तकनीक का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा। बार्क द्वारा यहां मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे। बार्क के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और रीपा में ग्रामीण तकनीकी केन्द्रों की स्थापना में सहयोग दिए जाने की सहमति दी।
24 Feb 2023 09:13AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









