24 Mar 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान भाई हैं। सम्पूर्ण विश्व आज खाद्य संकट की अग्रसर हो रहा है। इसका मुख्य कारण है कृषि का अलाभप्रद होना। हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की ऋण माफी की, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सशक्त बना रहे हैं। उन्हें इनपुट सब्सिडी का लाभ भी दे रहे हैं। समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने जा रहे हैं। मैं भेंट-मुलाकात में जहां भी गया किसानों की एक ही मांग थी, समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाए। 

24 Mar 2023 07:05AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल शुक्रवार 24 मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे आर.व्ही.-1, फाफाडीह में फोरलेन रेल्वे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4.15 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद शाम 5.10 बजे पं. दीनदयालय उपाध्याय ऑडिटोरियम में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल संध्या 6.15 बजे साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘7वें ऑटो एक्सपो 2023’ राडा कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 7.10 बजे लाल चौक मंडी रोड में नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

24 Mar 2023 07:01AM,
by: Tikendra Sinha