24 Mar 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राडा की मांग पर आवश्यक पहल करते हुए राजधानी रायपुर में आयोजित आटो एक्सपो-2023 में सभी प्रकार की वाहनों पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ऑटो एक्सपो के दौरान वाहन खरीदी करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं ऑटो मोबाइल्स डीलर्स के व्यवसाय में वृद्धि होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस सकारात्मक पहल से ऑटो मोबाइल्स सेक्टर में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत और फायदेमंद बताया है।
24 Mar 2023 06:02AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभ में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित होने पर प्रदेश के बड़ी संख्या में पत्रकार हर्षोल्लास के साथ आज विधानसभा पहुंचे और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 विधानसभा में पारित हो चुका है। छत्तीसगढ़ पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पत्रकार साथी जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर खबर लाते हैं। बहुत सारे ऐसे लेख भी लिखते हैं, जिनसे उनको, उनके परिवार के लोगों को खतरा बढ़ जाता है। साथ ही धनहानि के साथ जनहानि की संभावना भी बन जाती है। ऐसे सभी पत्रकारों को चाहे वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हों, चाहे प्रिंट मीडिया के हों, चाहे पोर्टल के हों पत्रकार सुरक्षा कानून के माध्यम से सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी मीडिया कर्मियों को पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।
24 Mar 2023 06:02AM,by: Tikendra Sinha
पत्रकार सुरक्षा कानून की खुशी के बीच गुरुवार को राजनांदगांव जिले के पत्रकारों के लिए राज्य सरकार ने हर्षित करने वाला आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के पत्रकारों से किया वादा एक वर्ष के भीतर ही पूरा कर दिया है। वर्ष 2022 में 10 एकड़ आवासीय भूमि देने वाली भूपेश सरकार ने अब उस भूमि में मूलभूत विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी है। इस राशि से पत्रकारों के लिए पनेका में आबंटित आवासीय भूमि पर सड़क, पानी, बिजली व नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
24 Mar 2023 06:02AM,by: Tikendra Sinha
मानहानि के मामले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सड़कों पर उतरने का फैसला किया , और अन्य पार्टियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी करेगी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की "कांग्रेस न केवल कानूनी रूप से बल्कि राजनीतिक रूप से भी इस मामले को लड़ेगी।"
24 Mar 2023 06:02AM,by: Tikendra Sinha
पंजाब पुलिस को पता चला कि "वारिस पंजाब दे" प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के जल्लुपुर खेड़ा में अपने गांव के पास फायरिंग रेंज बना रखी है। पुलिस को आनंदपुर खालसा फौज (AKF) की तस्वीरें भी मिलीं, जो कथित रूप से उसके द्वारा बनाई गई एक मिलिशिया है, जो हथियारों के साथ-साथ अन्य "अपमानजनक सामग्री" का उपयोग कर रही है। सिंह के गनमैन के पास से जब्त किए गए डिवाइस में तस्वीरें मिलीं।
24 Mar 2023 04:14AM,by: Babuaa Desk
2013 में लिली थॉमस के फैसले में, SC ने RPA की धारा 8 (4) को रद्द कर दिया, जिसने सजायाफ्ता सांसदों को इस आधार पर पद पर बने रहने की अनुमति दी थी कि सजा के तीन महीने के भीतर अपील दायर की गई थी। अपील करने की अनुमति देने के लिए राहुल गांधी की 2 साल की जेल की अवधि को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। मानहानि के मामले में सजा के बाद सांसद के रूप में उनकी अयोग्यता का खतरा हो सकता है।
24 Mar 2023 04:14AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







