24 Jun 2026
राज्य सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चत करने मॉनिटरिंग कर रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कांकेर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा जिले के सभी क्षेत्रों में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 51 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल के 14, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 21 तथा भारत पेट्रोलियम के 16 पेट्रोल पंप शामिल हैं।
24 Jun 2026 02:59PM,by: Babuaa Desk
मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में जनजाति समूहों एवं अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवाओं, महिलाओं एवं तृतीय लिंग को संस्थागत विकास हेतु व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण उद्यमिता के संबंध में चर्चा हुई।
24 Jun 2026 02:59PM,by: Babuaa Desk
नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक हासिल किए। 14 से 17 जून 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश सहित छह देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में आयोजित मुकाबलों में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और अनुशासित प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक अर्जित किए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक का कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन खेल अधोसंरचना के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में ताइक्वांडो खिलाड़ी निहाल ठक्कर, वसु शर्मा, रिया तिवारी, अक्षिता पाण्डेय, अनु आदित्य, अर्पिता आदित्य, मुकुंद अग्रवाल, वर्णिका अग्रवाल, वाची शर्मा एवं तनिष्क वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने बताया कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना उनके लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिली सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए नया उत्साह मिला है। कोच विकास सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए रायगढ़ का मान बढ़ाया है। रायगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमके रायगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी
24 Jun 2026 02:45PM, by: Heera Motwani
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2025-26 में रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 213 सीटों पर चयन प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से कुल 3509 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था, जिनमें से 3050 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में 1602 विद्यार्थी पात्र घोषित किए गए, जबकि निर्धारित कोटे के अनुसार 213 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने रायगढ़ जिले के चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से उनकी आगे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। वहीं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ ने भी चयनित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
24 Jun 2026 02:44PM, by: Heera Motwani
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






