24 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने आज शाम को भी उनके निवास पर नागरिकों का तांता लगा रहा। विभिन्न जिलों से अनेक जनप्रतिनिधि उन्हें शुभकामनाएं देने अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ पहुंचे। संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव और श्री पारसनाथ राजवाड़े, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री रामकुमार यादव ने अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री को अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन की बधाई दी।

24 Aug 2023 04:02AM,
by: Tikendra Sinha