24 Oct 2023

Generic placeholder image

मानपुर-मदनवाड़ा मेन रोड पर मालहर, बसेली गांव के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में पर्चे फेंके गए हैं। इसके साथ पेड़ों में पर्चे चस्पा किए गए हैं।आरकेबी डिवीजन के हवाले से जारी किए गए पर्चों में चुनाव बहिष्कार के फरमान के साथ वोट मांगने वालों को मार भगाने की बात भी की है। पर्चों में बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी लेनेकी बात कही गई है। इसके साथ ही इस पर्चों में कई बातों का जिक्र किया है। परचे में भाजपा माओवादी आरकेबी डिवीजन कमेटी का नाम लिखा है। परचे में लिखा है कि बीजेपी और आरएसएस से संपर्क रखने वाले बिरजू तारम के नक्सलियों ने ही हत्या की है। पर्चों में आगे लिखा है कि जो भी उनसे वोट मांगेगा उनका बिरजू तारम जैसा ही हाल होगा । नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की भी बात लिखी है ।

24 Oct 2023 10:20AM,
by: Tikendra Sinha