24 Dec 2022

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम सिवनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि सूर्यवंशी समाज ने शिक्षा के महत्व को समझा और अपने समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को चुना। शिक्षा ही वह ज्योति और प्रकाश है जिसके माध्यम से अन्याय के खिलाफ लड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है। सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों में भी परिवर्तन के साथ राज्य का विकास हो रहा है।

24 Dec 2022 02:09PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया के नारे के साथ हाकी विश्व कप की ट्राफी उठाई और भारत को विश्व विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं है । हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी आज छत्तीसगढ़ पहुंची है । राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्रॉफी का अनावरण किया। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।  मुख्यमंत्री ने किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण

24 Dec 2022 09:13AM,
by: Babuaa Desk