25 Jul 2023

Generic placeholder image

उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में सड़कों पर पशुओं के विचरण से होने वाले नुकसान को रोकने स्थाई हल निकालने के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने सड़कों पर पशुओं के विचरण को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से गहन विचार-विमर्श किया और इस संबंध में अधिकारियों को शीघ्र ही समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय निकायों के अधिकारियों को अपनी-अपनी सड़कों पर पिछले वर्षों में पशुओं के विचरण से हुई दुर्घटनाओं की जानकारी संधारित कर ऐसे दुर्घटना जन्य स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।  सड़कों पर पशुओं का विचरण रोका जाएगा

25 Jul 2023 01:04AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी‘‘ के तारतम्य में आज दिनांक 24.07.23 को टिकरापारा में भैरव नगर एवं ब्रीज नगर, गोबरा नयापारा में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, न्यू राजेन्द्र नगर में महाराणा प्रताप नर्सिंग कॉलेज, उरला क्षेत्रांतर्गत स्कूलों में, खमतराई में सीनियर हायर सेकण्डरी स्कूल, तेलीबांधा में मौलीपारा, धरसींवा में जय जवान पेट्रोल पम्प, खम्हारडीह में विवेक स्कूल तथा थाना पण्डरी के विभिन्न क्षेत्रों में रायपुर पुलिस के अधि./कर्म. सहित अन्य समाज सेवी संगठनों एवं छात्रों के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ आयोजित किया जाकर नशे के दुष्प्रभावों सहित इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में आमजन को बताकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही ‘‘हैलो जिंदगी’’ अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से टी-शर्ट, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित किये गये तथा मकानों के बाहर एवं आटो में पोस्टर/स्टीकर लगाने के साथ ही नुक्कड़, नृत्य व सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। 

25 Jul 2023 01:04AM,
by: Tikendra Sinha