25 Jul 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित आईएएस कॉन्क्लेव 2023 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ में शासन की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों की महती भागीदारी का जिक्र करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
25 Jul 2023 02:49PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज बच्चों की पोषण स्तर की जांच के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन 1 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। इस संबंध में सभी अभिभावकों से आंगनबाड़ी केन्द्र आकर अपने बच्चों का वजन कराने आग्रह किया गया है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा वजन त्यौहार की तैयारियों और कार्ययोजना के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है। अभिभावकों से आंगनबाड़ी केन्द्र आकर बच्चों के वजन कराने का आग्रह
25 Jul 2023 02:49PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त विपक्ष के गठबंधन इंडिया की तुलना आतंकी संगठनों से किये जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य देश के लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है। मोदी ने विपक्ष के बारे में ऐसा बयान देकर प्रधानमंत्री की गरिमा को गिराया है। प्रधानमंत्री विपक्ष की एकता से घबराये हुये है तथा गलत बयानी कर अपनी कुंठा को बाहर निकाल रहे है। प्रधानमंत्री के अंदर का डर उनसे गलत बयानी करवा रही है। मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिरा रहे है-दीपक बैज
25 Jul 2023 02:49PM,by: Tikendra Sinha
स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशनर) सिटी बस का आज शुभारंभ किया गया है। आज सुबह 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। शासन की पहल से अब दुर्ग से रायपुर तथा एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है। रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई वातानुकूलित सिटी बस सेवा
25 Jul 2023 02:49PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप कोरबा जिले के ग्राम सतरेंगा क्षेत्र के मछुआ समिति को केज उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब इस क्षेत्र के ग्राम-सतरेंगा आए तो उन्होंने मात्स्यिकी समूहों की आवश्यकताओं को समझा और मछुआ समूहों को 1000 नग केज उपलब्ध कराने की घोषणा की। बांगों सिंचाई जलाशय अंतर्गत डूबान क्षेत्र के विस्थापित मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को कुछ साल पहले तक मत्स्य पालन में आमदनी के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती थी। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल, मछुआ समूहों को मिला केज
25 Jul 2023 02:49PM,by: Tikendra Sinha
बारिश, नमी और दूषित जल से कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिनमें से कुछ आंखों के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। बारिश के दिनों में हवा में नमी बढ़ने के कारण वायरस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे आंखों में कन्जक्टिवाइटिस, रेडनेस, आई फ्लू आदि की समस्या होने लगती है। कन्जक्टिवाइटिस वायरस और बैक्टीरिया से फैलता है, जिसके चलते यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। कन्जक्टिवाइटिस को पिंक आइज की समस्या भी कहा जाता है। ज्यादातर यह समस्या सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाती है। इसके गंभीर होने का खतरा कम होता है। चूंकि आंख सबसे ज्यादा संवेदनशील अंग है, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल
25 Jul 2023 02:49PM,by: Tikendra Sinha
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए सिंगापुर में साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, "भाजपा और जद(एस) नेता समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि नेता बेंगलुरु या दिल्ली में बैठक की व्यवस्था नहीं कर सकते थे और इसलिए, सिंगापुर चले गए। जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कथित तौर पर सिंगापुर का दौरा किया।
25 Jul 2023 09:49AM,by: Babuaa Desk
गोवा सरकार ने राज्य में राइड हेलिंग कंपनी द्वारा अपनी सेवाएं शुरू करने के कुछ दिनों बाद उबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राज्य के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो के अनुसार, उबर बिना किसी अनुमति के गोवा में अवैध रूप से काम कर रहा है। ओला और उबर जैसे ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर्स को फिलहाल राज्य में संचालन की अनुमति नहीं है।
25 Jul 2023 09:49AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









